फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: भदोही की कालीन और शाहजहांपुर के उत्पाद रहे आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के गांधी स्टेडियम में आयोजित सरस मेले में शाहजहांपुर और भदोही के उत्पाद आकर्षण का केंद्र रहे। रविवार से स्टेडियम परिसर में सरस मेले में स्वयं सहायता समूह के महिलाओं के द्वारा निर्मित उत्पादों के स्टाल को लगाया गया है। इसमें भदोही की कालीन, शाहजहांपुर में बने लकड़ी के उत्पाद, रंग गुलाल की खरीदारी ज्यादा हुई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की ओर से शहर के गांधी स्टेडियम परिसर में रविवार से तीन दिवसीय सरस मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मंच देकर उनके उत्पादों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। परिसर में 51 समूहों के 40 स्टॉल लगाए गए हैं। इसमें महिलाओं की ओर से बनाए जा रहे विभिन्न उत्पादों के स्टॉल को लगाया गया है। सोमवार को जिले के विभिन्न अफसरों ने भी पहुंचकर यहां पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मेले के दूसरे दिन काफी लोग मेले में पहुंचे और महिलाओं की ओर से बनाए गए उत्पादों को खरीदारी की। रात के समय मेला परिसर में लोगों की खासी भीड़ पहुंच रही है। इससे महिलाओं की उत्पादों की जमकर बिक्री भी हो रही है।
तीन दिवसीय आयोजित मेले में पहले दिन पर्स पोटली, जरी जरदोजी, जूट के उत्पाद, आर्टिफिशल ज्वेलरी, हर्बल गुलाल, सहारनपुर की लकड़ी, मिट्टी के बर्तन, शहद, अचार, मोरिंगा पाउडर आदि को लगाया गया। वहीं दूसरे दिन भदोही की कालीन और शाहजहांपुर की महिलाओं द्वारा निर्मित होली के उत्पादों को भी शामिल किया गया। इस पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। संवाद
विज्ञापन


डीएम ने देखे उत्पाद

सरस मेले में साेमवार को डीएम ज्ञानेंद्र सिंह भी पहुंचे। उन्होंने वहां महिलाओं की ओर से लगाए गए स्टॉल पर रखे उत्पादों का भी निरीक्षण किया। डीएम ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों के संबंध में भी जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें