फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेनहर स्कूल में डे  नाइट समर कैंप शुरू

Tue, 24 May 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बेनहर पब्लिक स्कूल में सोमवार से डे नाइट समर कैंप का शुभारंभ हुआ। कैंप के दौरान छात्र-छात्राएं एक सप्ताह तक कॉलेज परिसर में रहकर विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

ग्रीष्मकालीन अवकाश होने पर बेनहर पब्लिक स्कूल में इस बार डे नाइट समर कैंप प्रारंभ किए गए हैं। प्रधानाचार्य रंजीत सैहमी, प्रशासन परविंदर सिंह सैहमी ने गुब्बारे उड़ाकर इसका शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि इसमें करीब 200 छात्र-छात्राएं एक सप्ताह तक कॉलेज में ही रहेंगे। बच्चों को विभिन्न गतिविधियां सीखने के लिए चार हाउस क्रमश: लायन, टाइगर, जेगूआर एवं लेपर्ड बनाए गए हैं। इसमें राघव अग्रवाल व शिमोन मेहरोत्रा को लायन हाउस, कुशाग्र मिश्रा व प्रज्ञा शर्मा को टाइगर हाउस, शांतनू व शिवांशु वर्मा को जेगूआर हाउस और निमिष व मानसी को लेपर्ड हाउस का कैप्टन बनाया गया है। समर कैंप के छात्र छात्राओं को विभिन्न गतिविधियां सीखने के लिए एक्टिीविटी डीन नितिन कौशिक भी बच्चों के साथ कैंप में रहेंगे। समर कैंप के शुभारंभ अवसर पर करिश्मा सैहमी, कोमल गुप्ता, शक्ति अग्रवाल, मोहिनी उपाध्याय, आभा सिंह सहित कई शिक्षक मौजूद थे।

बीसलपुर और पूरनपुर में समर कैंप शुरू
बीसलपुर। शिशु विहार प्राथमिक विद्यालय में तीन दिवसीय समर कैंप शुरू हो गया है। 
शिविर का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या दीपशिखा मिश्रा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर किया। शिविर में आज पहले दिन बच्चों को फोम से फूल बनाना, ड स्पिोजन प्लेट से बिल्ली बनाना, मेंहदी सजाना और डांस करना सिखलाया गया। बच्चों को सिखलाने का कार्य  शिक्षिका नमिता गुप्ता, स्वेच्छा रस्तोगी, निशि शर्मा और निधि  शर्मा ने किया। 
विज्ञापन

पूरनपुर। राज रेजीडेंशियल स्कूल में रविवार से बीस दिवसीय समर कैंप शुरू हुआ। कैंप का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कैंप में पहले दिन डांस, स्केटिंग, फ्लावर मेकिंग, फ्लावर पॉट, मेंहदी, बैडमिंटन आदि का प्रशिक्षण दिया गया। स्कूल के एमडी राज गुप्ता ने विभिन्न कोर्स की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैंप दस जून तक चलेगा। इस दौरान मुकेश खंडेलवाल, संजीव शर्मा, सपना यादव, ज्योति, पूजा, सपना सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें