गभिया सहराई गांव में को संबोधित करते केंद्रीय राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर। स्रोत ग्रामीण
- फोटो : शहर स्थित एक बाइक शोरूम में बाइक लेने के लिए जानकारी करते लोग।
कलीनगर। जलमार्ग राज्यमंत्री शांतनु ठाकुर ने सोमवार को कलीनगर तहसील क्षेत्र के गभिया सहराई में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) लागू होने के बाद विस्थापित परिवारों को नागरिकता के साथ मालिकाना हक भी मिला। पीलीभीत के बंगाली समाज को इसका लाभ मिला है।
केंद्रीय मंत्री रविवार देर शाम पीलीभीत पहुंचे और सिंचाई विभाग के बाइफरकेशन स्थित गेस्टहाउस में विश्राम किया। सोमवार सुबह उन्होंने कलीनगर तहसील क्षेत्र के गाभिया सहराई और रमनगरा समेत कई बंगाली बाहुल्य गांवों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाए जा रहे हैं, जबकि पश्चिम बंगाल में इस त्योहार पर कई तरह की बाधाएं खड़ी की जाती हैं। भाजपा सरकार में हिंदू समाज को खुलकर जीने और अपने धार्मिक पर्व मनाने की आजादी मिली है। सभा से पहले राज्यमंत्री क्षेत्र के निवासी प्रशांत साना के आवास पर पहुंचे और कुछ देर वहीं रुके। इसके बाद भाजपा जिला महामंत्री महादेव गायन द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा समिति की बैठक में शामिल हुए। यहां पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि शिव कुमार गायन, विक्की साना, ग्राम प्रधान अजय वैद्य समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।