फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बीएड प्रवेश परीक्षा आज, दो सौ मीटर दायरे में बंद रहेंगी फोटो स्टेट की दुकानें

Sun, 01 Jun 2025 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बीएड प्रवेश परीक्षा आज दो पालियों में होगी। परीक्षा की पारदर्शिता का ध्यान रखते हुए परीक्षा केंद्रों से दो सौ मीटर दायरे में फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहेगी। केंद्रों पर जांच पड़ताल के बाद परीक्षार्थी केंद्र के अंदर जा सकेंगे। आर्ब्जवर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा पर नजर बनाए रखेंगे। दो पालियों में होने वाली परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी की गई है।
विज्ञापन

जिले में बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए तीन केंद्र बनाए गए हैं। इसमें शहर के रामा इंटर कॉलेज, उपाधि महाविद्यालय और ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र बनाया गया है। तीनों केंद्रों पर कुल 1104 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगे। दो पालियों में परीक्षा होगी। इसमें पहली पाली सुबह नौ से 12 बजे तक और दो से पांच बजे तक होगी। परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए कई अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा के लिए हर केंद्र पर एक आर्ब्जवर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था व सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, ब्लूटुथ आदि ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। केंद्र से 200 मीटर की परिधि में फोटोकॉपी की दुकानें, साइबर कैफे आदि बंद रहेंगे।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश



- सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम दो घंटे पहले अपने परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा।

- परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित रहेंगे।

- अभ्यर्थियों को काला बॉल पेन लाना अनिवार्य होगा, क्योंकि उत्तर पुस्तिकाओं में उत्तर लेखन केवल इसी पेन से किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें