पीलीभीत। रास्ते में घेरकर मारपीट करने और रिवाल्वर दिखाकर धमकाने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। कोतवाली क्षेत्र के शिवनगर कॉलोनी निवासी विद्या देवी ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 मई को सुबह साढ़े पांच बजे उसके पति टहलने के लिए गए थे। आरोप है कि इस दौरान रास्ते में देवर रामबहादुर ने पति को घेर लिया। गालीगलौज करते हुए देवर ने पति के साथ मारपीट कर दी। किसी तरह बचकर पति घर आने लगे तो आरोपी ने अपने पुत्र देवेंद्र, पुत्री नन्हीं देवी व पुत्री कंचन के साथ मिलकर दोबारा मारपीट की। देवेंद्र ने रिवाल्वर दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद