पीलीभीत। राजकीय पॉलीटेक्निक से शाम पांच बजे पेपर छूटने के बाद बाहर निकले छात्र की तीन युवकों ने पिटाई कर दी। पीड़ित मूलरूप से सीतापुर का रहना वाला तृतीय वर्ष का छात्र है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सीतापुर के थाना महोली के गांव मस्जिद बाजार निवासी मोहम्मद मेराज ने सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि वह राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में तृतीय वर्ष का छात्र है। वह आवास विकास कॉलोनी में किराए कि मकान में रहकर पढ़ाई कर रहा है। शुक्रवार को वह परीक्षा देने कॉलेज गया था। पेपर छूटने के बाद शाम करीब पांच बजे वह कॉलेज से बाहर निकला, तो प्रतीक सिंह, देवांश पांडे, तरुण ने उसके साथ मारपीट की। मारपीट में वह चोटिल हो गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।