फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत के जंगल में छोड़ा जाएगा फरीदपुर में रेस्क्यू कर पकड़ा गया भालू

विज्ञापन
बरेली की फरीदपुर रेंज के गांव पिपरटोला में ट्रेंकुलाइज किया गया भालू। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
कलीनगर (पीलीभीत)। बरेली के फरीदपुर रेंज के पिपर टोला गांव की सीमा में पहुंचे भालू को शनिवार को पीलीभीत की रैपिड रिस्पांस टीम ने ट्रेंकुलाइज कर सुरक्षित पकड़ लिया। फिटनेस जांच के बाद भालू को पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगल में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल ने बताया कि फरीदपुर रेंज के गांव पिपर टोला सीमा में एक भालू पहुंच गया था। स्थिति बिगड़ती देख अफसरों के निर्देश पर पीलीभीत की रैपिड रिस्पांस टीम को मौके पर भेजा गया। एसडीओ सतपाल प्रसाद के नेतृत्व में पशु चिकित्सक दक्ष गंगवार की टीम मौके पर पहुंची औरइ प्रयास कर भालू को ट्रेंकुलाइज कर सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। डिप्टी डायरेक्टर ने बताया कि फिटनेस जांच करने के बाद भालू को पीलीभीत के जंगल में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें