आरएसएस ने किया पथ संचल, बौद्धिक वर्ग में वक्ताओं ने रखे विचार
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पूर्ण गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने रविवार को नगर में पथ संचलन किया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से शुरू हुआ पथ संचलन नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुन: कालेज परिसर में पहुंचकर समाप्त हो गया।
इससे पहले विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में स्वयं सेवक एकीकरण कार्यक्रम में बौद्धिक वर्ग हुआ। कार्यक्रम में सह प्रांत बौद्धिक प्रमुख देवराज ने कहा कि देश में हिंदू समाज के विरुद्ध प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हमले हो रहे हैं। इनके खिलाफ खिलाफ एकजुट होकर सजग रहने की जरूरत है। शिक्षा नीति में गलत ढंग से परिवर्तन करके देश की पुरातन संस्कृति और सभ्यता को बर्बाद करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने हिंदू परिवारों के पाश्चात्य संस्कृति और सभ्यता के प्रति आकर्षण पर चिंता व्यक्त की। कहा, अपनी संस्कृति और सभ्यता को अपनाने से ही देश, प्रदेश और समाज का भला होगा। पथ संचलन में नगर संघ चालक मोतीलाल, खंड संघ चालक रामनिवास सिंह, नगर कार्यवाह अंशु गुप्ता, हरीश नायक, श्रीपाल शर्मा, नीशू प्रधान, सोनू शर्मा, बलराम, जितेंद्र सिंह चौहान, मनीष दिवाकर, महेंद्र आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे।
बरखेड़ा। कस्बा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता एकत्र हुए। जहां से कार्यकर्ताओं ने पथ संचलन शुरू किया जो मुख्य मार्ग से होते हुए बीसलपुर रोड़ स्थित आरा मशीन, प्राथमिक विद्यालय नंबर दो, गांधी आश्रम, यूनियन बैंक, ब्लाक तिराहा और दौलतपुर रोड़ होते हुए स्कूल पहुंचकर समाप्त हो गया। इसके बाद प्रांत प्रचारक डॉ. हरीश जी का बौद्धिक हुआ। कार्यक्रम में जिला प्रचारक चंदन जी, जिला कार्यवाह भद्रपाल, सर्व व्यवस्था प्रमुख कमलेश गंगवार, अनुज, संजय, शक्ति प्रताप, राजेश कुमार, दीनानाथ कश्यप, जितेंद्र कुमार, डॉ. महेश योगी, शिव तीर्थ उपाध्याय, हीरालाल, आशीष गुप्ता, अनिल पटेल आदि ने भाग लिया।