फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी के छह सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन तय

Sat, 03 Oct 2015 10:36 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रथम चरण के लिए मरौरी और बरखेड़ा ब्लाक के लिए जिला पंचायत में 14 और बीडीसी के 52 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिए। अब जिला पंचायत की नौ सीटों पर 142 और बीडीसी के दोनों ब्लाकों में क्रमश: 101 व 87 सीटों के लिए क्रमश: 434 व 419 प्रत्याशी मैदान में हैं। नामवापसी के बाद दोनों ब्लाकों में क्षेत्र पंचायत सदस्य की छह सीटों पर एकल उम्मीदवार रह जाने के कारण उनका निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। इनमे बरखेड़ा के सपा विधायक हेमराज वर्मा के छोटे भाई अरुण वर्मा व अनुज वधु कुसुमलता का नाम शामिल है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के लिए 28 और 29 सितंबर को हुए नामांकन व पहली अक्तूबर को हुए नामांकन पत्रों की जांच के बाद शनिवार को नाम वापसी शुरू हुई। इसमें जिला पंचातय की नौ सीटों के लिए हुए 156 नामांकन में से 14 लोगों ने अपने पर्चे वापस ने लिया। इस प्रकार अब जिला पंचायत में मरौरी व बरखेड़ा ब्लाक से नौ पदों के लिए कुल 142 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं। इसी प्रकार बीडीसी में मरौरी ब्लाक से 105 पदों के सापेक्ष 472 नामांकन में से 34 ने नाम वापस से लिए। इससे बरखेड़ा से सपा विधायक हेमराज वर्मा के भाई अरुण वर्मा वर्मा सहित चार प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया। नाम वापसी और निर्विरोध निर्वाचन से अब यहां कुल 101 पदों पर चुनाव होगा जिसके लिए 434 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं। इसी प्रकार बरखेड़ा ब्लाक में बीडीसी के 89 पदों के लिए 439 नामांकन वैध पाए गए थे जिनमें शनिवार को 18 ने नामवापसी कर ली। इससे दो पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया। इस प्रकार इस ब्लाक में अब 87 वार्डों में चुनाव होना है जिसके लिए 419 प्रत्याशी मैदान में हैं। प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट होने के बाद निर्वाचन अधिकारियों ने चुनाव चिन्ह आवंटित किए।
विज्ञापन


इनका होगा निर्विरोध निर्वाचन
ब्लाक        वार्ड    नाम
मरौरी        02    अरुण वर्मा
मरौरी        94    राखी विश्वास
मरौरी        95    कुसुमलता
मरौरी        96    समेंद्र सरदार
बरखेड़ा    15    अनीता देवी
बरखेड़ा    73    राजेश्वरी देवी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें