गांधी स्टेडियम में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार। स्रोत शिक्ष
पीलीभीत। गांधी स्टेडियम में जिला स्तरीय बेसिक टीचिंग स्टाफ क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार से आगाज किया गया। इसमें आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। पहला मैच रेस्ट ऑफ बेसिक इलेवन और मरौरी ब्लॉक के बीच खेला गया। इसमें रेस्ट ऑफ बेसिक ने जीत दर्ज की।
टूर्नामेंट का शुभारंभ राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने किया। रेस्ट ऑफ बेसिक की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 122 रन बनाए। कुलदीप नेगी ने 36, राजीव यादव ने 28 रनों का योगदान दिया। मरौरी की ओर से प्रफुल्ल दीक्षित ने हैट्रिक समेत चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए मरौरी ब्लॉक की टीम 108 रन पर सिमट गई। दूसरा मैच बिलसंडा ब्लॉक और अमरिया ब्लॉक की टीम के बीच हुआ। इसमें बिलसंडा ने सात विकेट से जीत दर्ज की।
तीसरा मैच बरखेड़ा और पूरनपुर ब्लॉक के बीच खेला गया, इसमें पूरनपुर ने बरखेड़ा को सात विकेट से हराया। अंतिम मैच ललौरीखेड़ा तथा बीसलपुर की टीम के बीच हुआ। इसमें ललौरीखेड़ा ने जीत दर्ज की। सोमवार को टूर्नामेंट के सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेले जाएंगे। उद्घाटन कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि आरएसएस के यशवर्धन मिश्र रहे। इस दौरान धीरज, नवीन, प्रशांत, अनुज, शिशिर, जितेंद्र, फरहान आदि उपस्थित रहे।