फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

Sat, 19 Dec 2015 11:54 PM IST
बीसलपुर/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम बीपी सिंह ने नवगठित प्रगतिशील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को शनिवार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


तहसील सभागार में आयोजित समारोह में एसडीएम ने एसोसिएशन के अध्यक्ष रंजीत सिंह, महासचिव उमेश शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद गंगवार, उपाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष विवेक सक्सेना, सह सचिव आदित्य सिंह, ऑडिटर प्रेमपाल गंगवार, कोषाध्यक्ष राजगोपाल, मीडिया प्रभारी मनोज सिंह और संगठन मंत्री मुकेश गुप्ता को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

समारोह में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) संजय सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि नवगठित एसोसिएशन के पदाधिकारी वादकारियों को न्याय दिलाकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें। भाजपा विधायक रामसरन वर्मा ने बतौर विशिष्ट अतिथि कहा कि अधिवक्ताओं का समाज में महत्वपूर्ण स्थान है।
विज्ञापन


अधिवक्ता गरीबों को न्याय दिलाने में सक्षम होते हैं। समारोह में एसडीएम बीपी सिंह, तहसीलदार नन्हे लाल, नायब तहसीलदार एमआर थारू, महेश चंद्र सक्सेना, विनोद राय, अमित मिश्रा, रामप्रकाश पाठक, वीरेंद्र स्वरूप सक्सेना, कमलेश सिंह आदि ने संबोधित किया। समारोह में अधिकांश अधिवक्ता मौजूद थे।
विज्ञापन


अध्यक्षता अशोक अग्रवाल ने और संचालन प्रदीप सक्सेना, शिवेश सिंह ने संयुक्त रूप से किया। समारोह में अतिथियों का पुष्प मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें