फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों के सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मन मोहा

Sat, 12 Nov 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विद्यार्थियों के सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मन मोहा - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन

विज्ञापन
सेंट जोसेफ स्कूल में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला गया। हास्य कवि सम्मेलन और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। प्रबंधक फादर सेल्वाडोर डिसूजा, प्रधानाचार्या सिस्टर दीप्ति, आनंद प्रकाश, हेड ब्वाय रॉयडन परेरा, हेड गर्ल तान्या अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। शिक्षकों ने 'आ चल के तुझे मैं लेके चलूं' और शिक्षक रियाज खान ने 'ओ नन्हें से फरिश्ते तुझ से ये कैसा नाता' गीत गा कर सभी का मन मोह लिया। शिक्षक राजीव सिंह, रेखा तोमर, मेग्दलीन, प्रशांत भारद्वाज, प्रमति दीक्षित, पूनम, गुरप्रीत कौर, आनंद प्रकाश, रियाज खान और क्षमा वर्मा ने कव्वाली 'दमादम मस्त कलंदर' गाकर बच्चों को झूमने पर मजबूर कर दिया। प्रधानाचार्या के लिए नर्सरी विंग के बच्चों ने 'काला चश्मा जंचदा है' पर नृत्य कर सभी की वाहवाही लूटी। हास्य कवि सम्मेलन में राजीव सिहं, रेखा तोमर, रोहित सिंह, प्रशांत भारद्वाज, इंद्रजीत कौर, रियाज खान, सेविस्टियन रोशन, क्षमा वर्मा, शाहीन अहमद व गुरप्रीत कौर ने बच्चों को हंसा हंसा कर लोटपोट कर दिया। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला गया। प्रधानाचार्या का भी जन्म दिन मनाते हुए उनको शुभकामनाएं दी गईं। संगीत रोहित सिंह, सेविस्टियन रोशन व संचालन राजीव सिंह ने किया।
विज्ञापन

द वरडेंट पब्लिक स्कूल में डांस, फैशन डिजाइनिंग, अंताक्षरी प्रतियोगिता हुई। डांस में तरफिया समीर ने पहला, फैशन डिजाइनिंग में अफजा अशरफ ने पहला स्थान पाया। प्रबंधक मोहम्मद असद हुसैन खां ने स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्या उजमा और स्टाफ मौजूद रहा। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें