फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली गई बालाजी महाराज की शोभायात्रा

विज्ञापन
शोभायात्रा में नृत्य करते कलाकार। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। संकट मोचन बालाजी बाबा के दरबार में तीन दिनों से वार्षिक उत्सव मनाया जा रहा है। सोमवार को शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बालाजी का भव्य दरबार सजाया गया और देव स्वरूपों में कलाकरों की नृत्य करते हुए झांकियां शामिल रहीं।
विज्ञापन

बालाजी की शोभायात्रा चरक का कुआं स्थित बालाजी मंदिर से शुरू हुई। इसके बाद रंगीलाल चौराहा, जेपी रोड, नई बस्ती चौराहा, सुनगढ़ी, स्टेशन रोड से होते हुए चूड़ी वाली गली, होते हुए मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में बालाजी की झंडी, शिव लीला की झांकी, कृष्ण राधा नृत्य की झांकी, राम दरबार, बालाजी के सिंहासन की झांकी आकर्षण का केंद्र रहीं। इस दौरान भजन कीर्तन से वातावरण बालाजी मय हो गया था। शहर के प्रमुख चौराहों पर स्वागत द्वार बनाए गए थे। शोभायात्रा का जगह-जगह आरती पूजन कर स्वागत किया गया। पुष्प वर्षा भी की गई। बालाजी दरबार के महंत नितिन गुप्ता ने बताया कि वार्षिक उत्सव कार्यक्रम के तहत मंगलवार को दरबार सजाया जाएगा। बुधवार को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। शोभायात्रा में अंचल गुप्ता, शोभित कुमार, अनुकल्प, सुनील, राजकुमार, प्रशांत, वैभव सक्सेना, नीरज, दीपांश का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें