फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बैडमिंटन व टेबल टेनिस की प्रतियोगिता आठ अगस्त को

Wed, 06 Aug 2025 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के गांधी स्टेडियम में होने वाले खेलों पर बारिश का ब्रेक लग गया है। वहीं बारिश की वजह से स्कूलों में अवकाश हो जाने से जनपदीय विद्यालय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता रद्द कर दी गई हैं। अब यह प्रतियोगिता आठ अगस्त को आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह ने बताया कि मैदान में पानी भर जाने से चार से पांच दिन तक खेल आयोजन मुश्किल से होंगे। हॉकी, फुटबाॅल और मॉर्निंग वॉक करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। उधर, छह और सात अगस्त को शहर के ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में होने वाली जनपदीय विद्यालय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस की प्रतियोगिता को आगे बढ़ा दिया गया है। जिला क्रीड़ा सचिव राजेश शुक्ला ने बताया कि बारिश की वजह से स्कूलों में अवकाश होने की कारण यह प्रतियोगिता आठ अगस्त को ड्रमंड कॉलेज मैदान में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें