फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेबी शो में सौम्या व पानव अव्वल

Sat, 26 Mar 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/ पीलीभीत।
विज्ञापन
बेबी शो व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
स्प्रिंगडेल कॉलेज में फैंसी ड्रेस में भक्ति व सिमरनजीत ने मारी बाजी
स्प्रिंगडेल कॉलेज में हुए ग्रांड बेबी शो व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। 
कॉलेज में शनिवार को हुए बेबी शो प्रतियोगिता दो वर्गों में हुई। पहले वर्ग में दो से तीन साल तक के बच्चे व दूसरे वर्ग में तीन से चार साल तक के बच्चे शामिल किए गए। प्रतियोगिता में शामिल बच्चों का चयन लंबाई, वजन आदि के आधार पर किया गया। बच्चों की जांच डॉ. दीपक गंगवार व डॉ. पूनम गंगवार ने की। वहीं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में कास्ट्यूम के अलावा बेस्ट डायलॉग, मेकअप के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया। निर्णायक मंडल में डॉ. आशा सिंह व मधुदास शामिल रहीं। बेबी शो में हेल्दी बेबी के रुप में सौम्या, चब्बी चिक्स विराट, फोटोजेनिक बेबी गौरांश व भूमिका, स्पार्कलिंग आइज मनिका व दक्ष, कर्ली हेयर प्रिंस व पारखी, फ्रेंडली बेबी के रुप में फरेश व स्वर्णिम चुने गए। वहीं फैंसी ड्रेस के प्रथम वर्ग में बेस्ट मेकअप में गौरव सिंह, बेस्ट कास्ट्यूम में भक्ति सक्सेना, बेस्ट प्रेजेटेंशन में पारखी सक्सेना, द्वितीय वर्ग में बेस्ट प्रेजेंटेशन में अनुरुद्ध रस्तोगी, बेस्ट मेकअप जानवी गुप्ता व अमृता रस्तोगी, बेस्ट कास्ट्यूम सिमरनजीत सिंह व बेस्ट डायलाॅंग में कौशल ने पहला स्थान पाया। समापन पर प्रधानाचार्य प्रिया आनंद ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। संचालन मनप्रीत चावला ने किया। इस मौके पर निदेशक सरोज जगोता, कार्यकारी निदेशक हेमंत जगोता, उपप्रधानाचार्य तरन्नुम हुसैन, चीफ  प्रॉक्टर कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें