फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई ब्रांच में मिला बाघ का शव, पोस्टमार्टम के लिए आईवीआरआई भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर( पीलीभीत)। गांव लोहन्ना सोहन्ना के पास हरदोई ब्रांच नहर में बाघ का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों से सूचना मिलते ही वन विभाग के अफसर और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि एनटीसीए की गाइड लाइन के अनुसार गठित कमेटी के समक्ष मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। शव डीप फ्रीजर में रखवा दिया गया है। अफसरों के मुताबिक बाघ का शव दो-तीन दिन पुराना है। यह कहीं से नहर में बहकर आया है। बाघ कहां का है, इसका अभी पता नहीं चला है। कोतवाली क्षेत्र के गांव लोहन्ना सोहन्ना के समीप सोमवार दोपहर हरदोई ब्रांच नहर में एक पेड़ की लटकी टहनियों में बाघ का शव फंसा होने की सूचना ग्रामीणों ने दोपहर दो बजे वन विभाग के अफसरों को फोन पर दी। सूचना मिलते ही पीटीआर के डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल, एसडीओ प्रवीण खरे, वन्य एवं वन्यजीव प्रभाग के रेंजर और दियोरिया रेंज के अफसर मौके पर पहुंचे। बाघ का शव नहर में मिलने की जानकारी मिलते ही आसपास गांवों से लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी। वनकर्मियों ने भीड़ को घटनास्थल के पास जाने से रोक दिया। वनकर्मियों ने शव निकालकर एक वाहन पर लादा और उसे जिला मुख्यालय ले गए। एसडीओ प्रवीण खरे में बताया कि प्रथम दृष्टया जांच मेें बाघ के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं पाए गए हैं, लेकिन बाघ की मौत किस वजह से हुई। इसका खुलासा फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। बाघ की उम्र चार साल है। बाघ वयस्क था।
विज्ञापन

डीप फ्रीजर में रखवाया बाघ का शव, पोस्टमार्टम आज होगा
टाइगर रिजर्व के प्रभागीय वनाधिकारी नवीन खंडेलवाल ने बताया कि बाघ के शव पर बाहरी अंग पूरी तरह सुरक्षित हैं। शव को प्रभागीय कार्यालय में डीप फ्रीजर में रखवाया गया है। एनटीसीए की गाइड लाइन के अनुसार गठित कमेटी के समक्ष मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। घटनास्थल के समीप के गांवों की गहन जांच के लिए स्टाफ को निर्देशित किया गया है।
हरदोई ब्रांच नहर से नर बाघ का शव मिला है। बाघ की उम्र करीब चार साल है। शव दो से तीन दिन पुराना लग रहा है। उसके सारे अंग सुरक्षित हैं। कहीं कोई चोट के निशान नहीं है। बाघ के शरीर की धारियों के फोटो लिए गए हैं। उनका मिलान करने के बाद पता चल सकेगा कि बाघ पीटीआर का है या फिर कहीं और से नहर में बहकर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नवीन खंडेलवाल, डिप्टी डायरेक्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें