फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखों से दूर रहिए, पर्यावरण सुरक्षित रखिए

Thu, 07 Jan 2016 11:18 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिले भर में स्कूली बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता रैली निकाली। रैली के दौरान बच्चों ने पटाखों का प्रयोग न करने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने की अपील की।
विज्ञापन

शहर स्थित सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के बच्चों ने बृहस्पतिवार को जागरूकता रैली निकाली। इसमें शामिल बच्चे पटाखों से बचिए पर्यावरण सुरक्षित रखिए के नारे लगाते चल रहे थे। रैली के समापन पर हुई गोष्ठी में विद्यार्थियों को पटाखों के दुष्प्रभावों के बारे में बताते हुए प्रयोग न करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान प्रधानाचार्य ब्रह्मशंकर गंगवार, सुरेंद्र गंगवार, ओमप्रकाश वर्मा, अनुज मिश्रा, अनुराग गंगवार आदि शामिल रहे। एसएन इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी जागरूकता रैली निकालकर लोगों से पटाखों का प्रयोग न करने की अपील की। इस मौके पर मोहम्मद तालिब हुसैन, जावेद अहमद, असीमउद्दीन, यासीन अहमद आदि शामिल रहे। इसके अलावा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, अंगूरी देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बृजवासी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली।
माधोटांडा। राजकीय इंटर कॉलेज गभिया सहराई के विद्यार्थियों ने भी जागरूकता रैली निकाली। कॉलेज परिसर से शुरू हुई रैली नौजल्हा, महाराजपुर, कंजिया सिंहपुर, भूड़ा गोरखडिब्बी, नगरियाखुर्दकलां होते होने के बाद स्कूल लौटकर समाप्त हो गई। इसमें शामिल बच्चों ने पटाखों का प्रयोग न करने की अपील की। रैली में प्रधानाचार्य शमशुद्दीन अंसारी, पीएन गोस्वामी, राजेश सरदार, सर्वेश कश्यप, गौतम पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

बरखेड़ा। कस्बे में राजकीय बालिका इंटर कालेज, पंडित देवदत्त शर्मा जनता इंटर कालेज व जेएल मैमोरियल इंटर कालेज के विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकाली। रैली मुख्य मार्गों से होती हुई कॉलेज परिसर में लौटकर समाप्त हो गई। रैली में शामिल विद्यार्थी आतिशबाजी का प्रयोग न करने और पर्यावरण की सुरक्षा संबंधी नारे लिखे बैनर व पटिट्काएं लेकर चल रहे थे। इसमें शिक्षक शिक्षिकाएं भी शामिल रहे।
पर्यावरण संरक्षण को निकाली जागरूकता रैली

पूरनपुर। एपी इंटर कालेज और जोगराजपुर के सेवाराम नत्थूलाल इंटर कालेज के बच्चों ने पर्यावरण सुरक्षा को रैली निकालकर लोगों को आतिशबाजी से दूर रहने का संदेश दिया। इस दौरान एपी इंटर कालेज में हुई गोष्ठी में विद्यार्थियों और अभिभावकों को आतिशबाजी के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को आतिशबाजी से दूर रहने का संकल्प दिलाया गया।
जोगराजपुर। सेवाराम नत्थूलाल इंटर कालेज बच्चों ने कस्बा में रैली निकाली। कालेज प्रबंधक जितेंद्र कुमार शुक्ला ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। ईको क्लब के अध्यक्ष दिनेश पांडेय की देखरेख में निकली रैली में विद्यार्थी आतिशबाजी के विरोध में स्लोगन लिखी पट्टिकाएं लिए चल रहे थे। रैली में प्रधानाचार्य रामविनोद शुक्ला, प्रभात मिश्र, राजीव शर्मा, विपिन सिंह, राजीव सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें