पीलीभीत। जिले की विभिन्न थाना-चौकियों पर बृहस्पतिवार को समयावधि पूरी होने के बाद वाहनों की नीलामी की गई। इसमें 11 वाहनों की नीलामी की गई। इससे विभाग को 2.87 लाख रुपये की आय हुई।
नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों को सीज कर उन्हें थाना- चौकियों पर बंद कराया गया था। समय पूरा होने के बाद भी वाहन स्वामी द्वारा वाहनों को नहीं छुड़ाया गया। ऐसे 12 वाहनों के लिए विभाग ने उच्चाधिकारियों से अनुमति मांगी थी। अनुमति मिलने के बाद एआरटीओ कार्यालय पर नीलामी प्रक्रिया हुई। इसमें 23 लोगों ने बोली लगाई। 11 वाहनों की नीलामी हुई। विभाग को 2.87 लाख रुपये का राजस्व लाभ हुआ है। संवाद