संघ के कार्यक्रम के नाम पर मांगे रुपये
बाद में दोबारा संपर्क होने पर कॉल करने वाले ने कहा कि पुणे में संघ का एक कार्यक्रम है, जिसमें उन्हें शामिल होना है। आरोप है कि कॉल करने वाले ने कार्यक्रम में दो दिन के भोजन व अन्य व्यवस्थाओं के लिए 3.50 लाख रुपये खर्च होने की बात कही और कहा कि यह राशि विधायक को देनी होगी। उसने यह भी कहा कि अगले दिन बैंक खाते का नंबर भेज दिया जाएगा, जिसमें रुपये जमा करने होंगे। इसके बाद 22 जुलाई को राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात करा दी जाएगी।
विधायक ने बताया कि कॉल करने वाला अपना नाम नीरज बता रहा था। उन्हें बातचीत संदिग्ध लगी, जिसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की। सीओ राहुल पांडेय ने कहा कि मामले में संबंधित मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।