फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पांच साल का बेटा गंभीर रूप से घायल

Sat, 18 Jul 2026 08:03 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसका मासूम बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में बेनीपुर मार्ग के सखिया मोड़ पर शुक्रवार रात हुए हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरिया संजरपुर निवासी दीनदयाल गंगवार ने बताया कि उनका भाई 30 वर्षीय देव स्वरूप गंगवार शुक्रवार रात बाइक द्वारा नगर से अपने गांव को जा रहे थे। बाइक पर उनका  पांच वर्षीय पुत्र आरव भी था। 

आरव आगे बैठा हुआ था। रास्ते में सखिया मोड पर पीछे से आई तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी बाइक भी टूट गई। टक्कर होने के बाद चालक पिकअप लेकर भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मासूम की हालत नाजुक 
सूचना पर पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया, जहां डॉ. अमित कुमार ने देव स्वरूप को मृत घोषित कर दिया। घायल आरव को प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उसकी हालत नाजुक बताई गई है। 

इस हादसे से मृतक के घर कोहराम मच गया। मृतक के भाई दीनदयाल, चंद्र सेन, पत्नी जावित्री देवी ,बहन उषा देवी और नीरज देवी का  रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें