फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जानलेवा हमला कर महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। महिला ने जेठ पर अपने पुत्र व अन्य परिजनों के साथ मिलकर जान से मारने की नीयत से हमला करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसके साथ दुष्कर्म की भी कोशिश की गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी भाजपा पदाधिकारी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 10 जुलाई की रात आठ बजे वह अपने घर में अकेली थी। आरोप है कि इस दौरान उसके जेठ ने अपने पुत्र के साथ मिलकर जान से मारने की नीयत से उस पर हमला कर दिया। उसका गला दबा दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई।
शोर-शराबे पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जेठ के परिवार की महिलाओं ने भी मारपीट की। आरोप है कि देवर ने भी उससे मारपीट की। आरोपियों पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप भी लगाया। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इधर, आरोपी जेठ के भाजपा पदाधिकारी होने के चलते बृहस्पतिवार रात कोतवाली में नेताओं का जमघट लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें