पीलीभीत। दहेज से नाखुश ससुरालियों ने कार और आठ लाख रुपये की मांग को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।
जहानाबाद के ग्राम शिवपुरिया निवासी प्रियंका पुत्री नंदस्वरूप ने जहानाबाद पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 26 अप्रैल 2024 कोे बरेली के थाना क्योलड़िया के ग्राम जबेदा-जबेदी निवासी श्यामाचरन पुत्र रामसेवक के साथ हुई थी। शादी में परिजनों ने हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया, लेकिन उससे ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं हुए। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज के रूप में एक कार और आठ लाख रुपये नकद की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। संवाद