फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पिपरियां संतोष गांव में जुए को लेकर हुए विवाद को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। दीपावली की रात गांव में जुआ खेलते समय हुए विवाद को सांप्रदायिक रंग देकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया। पुलिस ने सख्ती कर विवाद कर रहे लोगों को खदेड़ा। शुक्रवार को भी पुलिस ने गांव में भ्रमण कर स्थिति परखी। पुलिस के अनुसार मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

माधोटांडा क्षेत्र के पिपरिया संतोष गांव में बृहस्पतिवार शाम गांव के बाहर खेत में कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। इसमें दो समुदाय के कुछ लोग शामिल थे। इस बीच किसी बात को लेकर उनमें कहासुनी और गाली-गलौज शुरू हो गई। इसके बाद गांव पहुंचकर भी कहासुनी हुई।
विवाद के चलते मौके पर भीड़ जमा होने लगी। सूचना पर थाना प्रभारी मृदुल कुमार शुक्ला भी पहुंच गए। कुछ लोगों ने दीपक जलाए जाते समय दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा विरोध करने की बात कही। पुलिस ने जांच कर सच्चाई परखी। इसके बाद सख्ती कर विवाद कर रहे लोगों को खदेड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार को बजरंग दल के कार्यकर्ता भी गांव पहुंच गए। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस शुक्रवार को भी गांव में भ्रमण करती रही। थाना प्रभारी मृदुल कुमार शुक्ला ने बताया कि जुआ खेलते समय विवाद हुआ था। गांव पहुंचकर लोगों से बातचीत कर विवाद शांत कराया गया। मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें