फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दहेज के लिए विवाहिता को जिंदा जलाने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि अतिरिक्त दहेज के लिए उसके साथ मारपीट की गई और पेट्रोल छिड़ककर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की गई। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सहगवां नगरिया निवासी पिंकी ने जहानाबाद थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका विवाह सात मई 2019 को ग्राम रूपपुर कमालू निवासी अजय शर्मा के साथ हुआ था। आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद से ही पति अजय शर्मा, रेनू देवी, जेठ मनोज, जिठानी विमला देवी, नंदोई जमुना प्रसाद निवासी ग्राम मीरापुर थाना सुनगढ़ी, राजेंद्र निवासी ग्राम दहगला, ननद प्रीति और सुमन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करने लगे। आरोप है कि 26 मई को ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इससे उसकी जान बच सकी। घटना के बाद आरोपियों ने उसे घर से निकाल दिया और पति की दूसरी शादी कराने की धमकी भी दी। इंस्पेक्टर जयशंकर सिंह ने बताया कि विवेचना शुरू कर दी गई है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें