राजकीय आईटीआई कॉलेज में रोजगार मेले में जानकारी लेते अभ्यार्थी। स्रोत विभाग।
पीलीभीत। शहर के राजकीय आईटीआई कॉलेज में शनिवार को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन हुआ। इसमें चयनित होने के बाद 62 अभ्यर्थियों के चेहरे खिल उठे।
इसमें विभिन्न क्षेत्रों से आई तीन कंपनियों ने प्रतिभाग किया। इसमें 116 अभ्यार्थियों का साक्षात्कार किया गया। 62 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। विभागीय अफसरों की ओर से अभ्यर्थियों के अलग-अलग पटल बनाए गए थे। इसमें एक पटल में अभ्यर्थियों का पंजीकरण किया जा रहा था। इसके बाद उनके शैक्षिक प्रमाण पत्र के आधार पर उन्हें संबंधित कंपनी के पटल पर साक्षात्कार के लिए भेजा गया। इस मौके पर प्रधान सहायक जितेंद्र कुमार शर्मा, वरिष्ठ सहायक आशीष राणा के अलावा सभी कंपनियों के एचआर मौजूद रहे। संवाद