फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वकर प्रणाली की दरें लागू करने पर नहीं बनी सहमति

Wed, 23 Sep 2015 11:30 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका बोर्ड की बैठक में स्वकर प्रणाली की दर लागू करने पर विचार हुआ। लेकिन इस पर कोई सहमति नहीं बन सकी। वहीं एक सदस्य ने पाइप लाइन का कार्य अधूरा छोड़ने के बावजूद ठेकेदार को भुगतान करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

नगर पालिका सभागार में बुधवार को चेयरमैन प्रभात जायसवाल की अध्यक्षता में हुई बोर्ड की बैठक में गत बैठक की पुष्टि की गई। इसके बाद सदस्य कुश कुमार ने जलकल विभाग के जेई पर अधूरा पाइप लाइन डालने के बाद भी ठेकेदार को पूरा भुगतान कराने का आरोप लगाया। जेई के उत्तर से असंतुष्ट सदस्य ने जेई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
चेयरमैन ने जेई को फटकार लगाते हुए ठीक ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए। कंचन सक्सेना ने बागगुलशेर खां में दो दिन से पानी सप्लाई ठप होने की जानकारी दी और साथ ही मोहल्ले में फॉगिंग कराने की मांग की। इस पर जेई ने शाम तक पानी सप्लाई दुरुस्त कराने बात कही। सदस्य अनूप कुमार ने खकरा में धोबीघाट पर अतिक्रमण होने की बात कही। मनोज कुमार ने रामस्वरूप पार्क का सौंदर्यीकरण कराने की मांग की। इस पर कुश कुमार ने पार्क से हटाए गए दुकानदारों को स्थापित कराने की मांग की।
विज्ञापन

बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दा स्वकर प्रणाली को लागू करने पर चर्चा की गई। इस पर कर अधीक्षक अफसर हसन खां ने बताया कि स्वकर को लेकर कोई आपत्ति नहीं आई है। दरों को लेकर सदस्य एक राय नहीं हुए है। इस वजह से सहमति नहीं बन पाई है। वहीं पुष्पा उपाध्याय ने धार्मिक स्थलों के आसपास रह रहे लोगों को कर से मुक्त रखने की बात कही। अंत में चेयरमैन ने ईद के मद्देनजर सफाई निरीक्षकों को शहर के धार्मिक स्थलों के आसपास सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने व मुस्लिम बाहुल्य वार्डों के नालों की दो दिन के भीतर सफाई करने के निर्देश दिए। इस मौके पर ईओ वीपी सिंह समेत तमाम सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें