फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तापमान बढ़ने के साथ तैराकी सीखने वालों की संख्या में इजाफा

विज्ञापन
शहर के गांधी स्टेडियम में तैराकी का अभ्यास करते बच्चे। विभाग।
विज्ञापन
अभ्यास के साथ ही शौक वाले युवक आ रहे आगे
विज्ञापन

पीलीभीत। तापमान चढ़ने के साथ गांधी स्टेडियम स्थित तरणताल में रौनक बढ़ने लगी है। एक सप्ताह के अंदर संख्या में काफी इजाफा हुआ है। रोजाना सुबह निर्धारित समय पर बच्चे तैराकी सीखने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के युवा तैराकी क्षेत्र में भी अपना नाम हासिल करे। इसको लेकर शहर के गांधी स्टेडियम में तरणताल बनाया गया है। इसमें युवाओं को तैराकी का अभ्यास कराया जा रहा है। चार अप्रैल से शुरू हुए सत्र में पूर्व में तो छात्रों की संख्या कम थी, लेकिन अब इनकी संख्या में इजाफा हो रहा है। मौजूदा समय में तरणताल में सुबह तो पांच से छह बच्चे ही तैराकी के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन शाम के समय बच्चों की संख्या अधिक है। इसमें 30 बच्चे अभ्यास के लिए पहुंचते हैं। 15 बच्चे शौकिया हैं, 10 युवक भी तैराकी सीखने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह ने बताया कि बच्चों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जून के महीने में यह संख्या और बढ़ेगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें