अमरिया कस्बे में खेले जा क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलते खिलाड़ी संवाद
अमरिया। कस्बे में चल रहे क्रिकेट प्रीमियर लीग टूर्नामेंट के तहत सोमवार को टांडा इलेवन क्लब और किंग्स इलेवन क्लब दियोरनिया के बीच लीग मुकाबला खेला गया। इसमें दियोरनिया की टीम विजेता रही।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टांडा इलेवन क्लब की टीम ने निर्धारित 14 ओवरों में नौ विकेट खोकर 124 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग्स इलेवन क्लब दियोरनिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12.4 ओवरों में चार विकेट खोकर 129 रन बनाकर मैच जीत लिया। मैच के दौरान कमेटी अध्यक्ष सिकत्तर सिंह, मुजस्सिम मलिक, पिंका सिंह, सलमान चामा, कमरुल हसन, शाहरुख, बिक्की, कमल, अजीम और फैजान समेत तमाम खेल प्रेमी मौजूद रहे। संवाद