फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: धनुष टूटते ही सीता जी ने श्रीराम को पहनाई वरमाला

विज्ञापन
गोमती उद्गम स्थल पर श्री रामलीला मंचन में प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
कलीनगर। गोमती महोत्सव में शुक्रवार शाम सीता स्वयंवर लीला का मंचन किया गया। वृंदावन के कलाकारों की सुंदर प्रस्तुति से माहौल भक्तिमय हो गया। देर रात तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। शनिवार को दिन में स्कूली बच्चों ने रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर में गोमती उद्गम स्थल पर पांच दिवसीय शरद कालीन गोमती महोत्सव चल रहा है। इसमें रोजाना शाम को रामलीला का मंचन किया जा रहा है। शनिवार को वृंदावन के ब्रज लोककला फाउंडेशन ग्रुप वृंदावन के दानी शर्मा, पंकज खंडेलवाल के निर्देशन में सीता स्वयंवर लीला का मंचन किया गया।
मंचन में राजा जनक ने भगवान शंकर के धनुष तोड़ने वाले के साथ अपनी पुत्री वैदेही के विवाह की शर्त रखी। सीता स्वयंवर में संसार के राजा, महाराजा, महारथी पहुंचे। ऋषि विश्वामित्र के साथ श्रीराम और लक्ष्मण भी स्वयंवर में पहुंचे। बाणासुर और रावण ने भी स्वयंवर में भाग लिया। अंत में धनुष को एक ही हाथ से उठाकर हवा में उछालते हुए श्रीराम ने झटके से तोड़ दिया। श्री प्रभु राम के धनुष तोड़ते ही माता सीता ने उनके गले में वरमाला डाल दी।
विज्ञापन

इधर शनिवार को आरएमजे किसान इंटर कॉलेज जमुनिया, आरएसआरडी कॉलेज पूरनपुर, एसबी सर्वाेदय कॉजेल, सीएंडजे कॉलेज, जनता उच्चतर विद्यालय के 60 बच्चों ने टाइगर रिजर्व, नदी आदि विषय पर रंगोली बनाई। जिसे लोगों ने काफी सराहा। इस दौरान निर्भय सिंह, पराग सिंह, गोविंद राठौर, करन सिंह, गोविंद कुमार आदि मौजूद रहे।

गोमती उद्गम स्थल पर श्री रामलीला मंचन में प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद

गोमती उद्गम स्थल पर श्री रामलीला मंचन में प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें