फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: छोटू का शव गांव पहुंचते ही परिवार में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। रक्षाबंधन पर निघासन के गांव बौधिया कलां के मजरा लोनियनपुरवा में छोटू की चाकू से गोदकर हुई हत्या की घटना सेहरामऊ उत्तरी थाना के गांव बांसबोझी में दूसरे दिन भी लोगों में चर्चा का विषय बनी रही। छोटू के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर लखीमपुर खीरी पुलिस ने परिजन को सौंप दिया। शव शाम को घर पहुंचने पर उसके परिजन में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


गांव बांसबोझी निवासी मनोज कुमार चौहान अपनी पत्नी अनारकली, पुत्र अंकित (14), विशाल उर्फ छोटू (12), पुत्री शिवानी (7) के साथ शनिवार को रक्षाबंधन पर अपनी ससुराल निघासन थाना क्षेत्र के गांव बौधिया कलां के मजरा लोनियन पुरवा गया था। ससुराल में हुए विवाद पर उसके साढ़ू पलिया थाना के गांव त्रिकोलिया निवासी दिनेश ने उसके और उसकी पत्नी व पुत्र छोटू पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया था।
घायलों को निघासन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। मगर छोटू की रास्ते में ही मौत हो गई थी। मनोज कुमार और उसकी पत्नी को लखीमपुर खीरी के जिला अस्पताल रेफर किया गया। निघासन पुलिस ने छोटू के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें