फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में दर्ज की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। एसएसबी की महिला जवान की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में जहानाबाद पुलिस ने कार्रवाई की है। एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट की ओर से ई-मेल पर भेजी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

एसएसबी की महिला जवान की मौत का मामला दो दिन पुराना है। जहानाबाद क्षेत्र के मोहल्ला पुरैना निवासी मानसी 25 पुत्री लेखराज एसएसबी में कांस्टेबल के पद पर तैनात थी। वर्तमान में उसकी तैनाती बहराइच जिले के नानपारा में 59वीं बटालियन एसएसबी में चल रही थी। बीते बृहस्पतिवार को परिजनों ने मानसी की राजस्थान के दौसा जिले में स्थित महेंदीपुर बालाजी में बीमारी के चलते मौत होने की जहानाबाद पुलिस को सूचना दी थी। परिजन शव घर ले आए।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा था। बृहस्पतिवार देर रात पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का रुख मुड़ गया था। रिपोर्ट में महिला जवान के शरीर पर 11 चोटों के निशान मिलने के साथ दम घुटने से मौत का कारण निकलकर आया था। पुलिस ने मामले की जानकारी विभाग के साथ एसएसबी के अफसरों को दी थी।
विज्ञापन

इस पर एसएसबी के डीआईजी अनिल शर्मा ने जहानाबाद थाने पहुंचकर जानकारी जुटाई थी। उधर, शनिवार शाम जहानाबाद पुलिस ने एसएसबी की 59वीं बटालियन के डिप्टी कमांडेंट अमित कुमार की ओर से ई-मेल पर भेजी गई तहरीर के आधार पर परिजनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की।
तहरीर में कहा गया कि महिला जवान मानसी बीमारी के कारण 26 अगस्त तक अवकाश पर थी। छह अगस्त की दोपहर 12:14 बजे बीमारी से मौत हो जाने की सूचना उसके भाई हेमंत ने एसएसबी कंट्रोल रूम को दी। उनकी जांच के दौरान अप्राकृतिक मृत्यु होने की बात सामने आई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
सीओ सदर विधि भूषण मौर्य ने मामले में जहानाबाद पुलिस ने राजस्थान के दौसा जिले की पुलिस से संपर्क कर घटना की जानकारी देकर सहयोग मांगा है। वहीं एसएसबी के अफसरों ने भी दौसा एसपी से संपर्क साधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें