फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ईसाई मिशनरियों का विरोध करेगा आर्य समाज

Mon, 26 Jan 2026 12:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। जिला आर्य उप प्रतिनिधि सभा के लोग धर्मांतरण करवाने वाली ईसाई मिशनरियों का कड़ा विरोध करेंगे। यह निर्णय रविवार को आर्य समाज भवन में हुई जिला आर्य उप प्रतिनिधि सभा की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में इस बात पर संतोष जताया गया कि इस जिले में कहीं भी कोई ईसाई मिशनरी धर्मांतरण कराने में नहीं लगी है। कहा गया कि यदि कोई ईसाई मिशनरी आकर धर्मांतरण करने का प्रयास करेगी तो उसका कड़ा विरोध किया जाएगा। बैठक में तय किया गया कि सनातन धर्म का प्रबल संवर्धन व संरक्षण किया जाएगा। हिंदुओं को अपने धर्म व संस्कारों से पूरी तरह जुड़ने को प्रेरित किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता जिला आर्य उप प्रतिनिधि सभा के प्रधान मोहन स्वरूप ने की। संचालन मंत्री भूपराम वेदार्थी ने किया। इस दौरान विजय कुमार, हरस्वरूप, ओमप्रकाश गंगवार, प्रेमचंद धर्मपाल, हरिओम, हरिश्चंद्र, लाल बहादुर ,उग्रसेन, डॉ. सत्येंद्र कुमार रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें