फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कराटे प्रतियोगिता में अर्पित रायजादा ने मारी बाजी

Mon, 28 Jul 2025 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बीसलपुर के बालाजी गर्ल्स इंटर कॉलेज में हो रही कराटे प्रतियोगिता। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
बीसलपुर। बालाजी गर्ल्स इंटर कॉलेज परिसर में सोमवार को कराटे प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। माध्यमिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में हुई इस प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार व अर्चना चौहान ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बालाजी गर्ल्स इंटर कॉलेज के उप प्रबंधक धनंजय सिंह ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। 14 वर्ष से कम आयु के छात्रों की प्रतियोगिता में जनता टेक्निकल इंटर कॉलेज के अर्पित रायजादा प्रथम और प्राथमिक विद्यालय मीरपुर हर्रायपुर के जीनियस कुशवाह द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

14 वर्ष से कम आयु की छात्राओं की प्रतियोगिता में गंगाराम मेमोरियल इंटर कॉलेज बिलसंडा की सुनैना पासवान प्रथम और रूप देवी पब्लिक इंटर कॉलेज बिलसंडा की अंशिका दूसरे स्थान पर रहीं। 17 वर्ष से कम आयु की छात्राओं की प्रतियोगिता में बालाजी इंटर कॉलेज की दीक्षा प्रथम रहीं। इसी काॅलेज की बेबी दूसरे व अनामिका गंगवार तीसरे स्थान पर रहीं। गंगाराम मेमोरियल इंटर कॉलेज बिलसंडा की प्रियंका, बालाजी इंटर कॉलेज की जागृति गंगवार ने अलग-अलग भार वर्ग में स्थान प्राप्त किए। ये प्रतिभागी आगामी चार अगस्त को होने वाली मंडल स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। निर्णायक मंडल में फलक ,वंशिका माथुर, खुशबू एवं अंश ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता का निर्देशन अरुण चंद्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें