फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जलाभिषेक यात्रा न निकलने की धमकी देने के आरोपियों पर रिपोर्ट

Mon, 28 Jul 2025 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। भारतीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा की इंस्टाग्राम आईडी पर भगवान राम पर अभद्र टिप्पणी और चार अगस्त को शेरपुर कलां से होकर निकलने वाली जलाभिषेक यात्रा को न निकलने देने की धमकी देने के आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

रविवार शाम भारतीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचे कार्यकर्ताओं ने अभद्र टिप्पणी पर रोष व्यक्त कर तहरीर पुलिस को दी थी। पुलिस को दी तहरीर में कहा कि भारतीय बजरंग दल की बाइक जलाभिषेक यात्रा चार अगस्त को निकलेगी। शारदा नदी के धनाराघाट से शुरू होकर जलाभिषेक यात्रा बंडा क्षेत्र के सुनासरनाथ मंदिर जाएगी। जलाभिषेक यात्रा का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। उनकी इंस्टाग्राम आईडी पर रविवार को फैजान खां, अब्दुल जीशान सहित चार लोगों ने भगवान राम पर अभद्र टिप्पणी की। साथ ही चार अगस्त को शेरपुर से निकलने वाली जलाभिषेक यात्रा को न निकलने देने की धमकी दी गई। कोतवाल सतेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपियों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें