आरोपी ने फोन पर गालियां देते हुए धमकी दी कि अगर कहीं रिपोर्ट लिखाई छात्रा, उसके भाई व मां को मार देगा। इसके बाद छात्रा ने मामले की शिकायत थाना सुनगढ़ी पुलिस से की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। युवती ने मामले की शिकायत एसपी अतुल कुमार से की। एसपी के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कई सवालों के जवाब तलाशने होंगे पुलिस को
सुनगढ़ी इंस्पेक्टर संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि पीड़िता को थाने पर बुलाया गया था लेकिन वह नहीं पहुंची। इसके अलावा फौजी का मोबाइल नंबर भी नहीं लग रहा है। पुलिस का अभी यह तक पता नहीं चल सका है कि आरोपी सैनिक कहां पर तैनात है। शाहजहांपुर का जो पता है, वह सही है या नहीं। फिलहाल जांच कराई जा रही है।