फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: एआरएम ने शुरू की महिला परिचालक के आरोपों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। महिला परिचालक की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच एआरएम की ओर से शुरू कर दी गई है। वहीं, पूरे मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। पीलीभीत डिपो के एक कर्मी पर महिला परिचालक की ओर से गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत की गई।
विज्ञापन




शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती की रोडवेज डिपो की बस पर संविदा परिचालक के रूप में तैनाती है। युवती ने आरोप लगाया है कि वह विभागीय नियमानुसार अपने दायित्व का निर्वाहन कर रही है। इसके बाद भी डिपो पर तैनात एक कर्मी अश्लील हरकतें करता है। इतना ही नहीं कर्मचारी ने महिला परिचालक से कमरे पर मिलने का भी प्रस्ताव रखा। जब उसने संबंधित कर्मचारी की बातों का विरोध किया, तो महिला परिचालक पर बिना किसी बात के डब्ल्यूटी (बिना टिकट यात्री) दर्ज कर दी। इसके बाद विभागीय कार्रवाई की संस्तुति कर दी।

आरोप है कि कर्मचारी उससे उसकी बात न मानने पर उसकी सेवाएं समाप्त करने की धमकी दे रहा है। पूरे मामले से आहत होकर महिला ने मामले की शिकायत विभागीय अफसरों से कर मामले की लिखित तहरीर कोतवाली में दी है। एआरएम विपुल पाराशर ने बताया कि मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें