फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्वासन पर समाप्त हुआ आप का धरना

Wed, 17 Jun 2015 11:33 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
माधोटांडा निर्माण को लेकर 14 दिनों से चल रहा आम आदमी पार्टी का धरना/अनशन आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। सिटी मजिस्ट्रेट ने जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री सड़क योजना से पांच साल पहले माधोटांडा मार्ग कराया गया था जो कुछ दिनों बाद ही उखड़ गया था। इस मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी ने तीन जून से गौहनिया रेलवे क्रासिंग के निकट धरना शुरू किया था जो 14 जून से आमरण अनशन में बदल गया।

 इस दौरान कई संगठनों ने इस आंदोलन को समर्थन दिया था। तीन दिन से आमरण अनशन पर बैठे गोविंद रस्तोगी, अमित मिश्रा व नरेश चंद्र शर्मा को कार्यकर्ताओं ने मालाएं पहनाई। इस दौरान सीपीआई के चिरौंजीलाल यादव, सेवानिवृत्त शिक्षा परिषद के मुस्ताक अली, रिफ्यूजी बंगाली कमेटी के अमोल मजूमदार, लोधी महासभा के धर्मेंद्र वर्मा सहित कई लोगों ने यहां पहुंचकर समर्थन दिया। शाम को सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार शर्मा अनशन स्थल पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने अनशनकारियों को बताया कि माधोटांडा मार्ग के निर्माण के प्रयास चल रहे हैं। इसके लिए पीडब्ल्यूडी से स्टीमेट बनाने को लिखा जा चुका है। मार्ग के प्रधानमंत्री सड़क योजना से हटकर पीडब्ल्यूडी को हस्तांतरित होते ही काम शुरू करा दिया जाएगा। इस आश्वासन के बाद कार्यकर्ता अनशन तोडने को राजी हो गए।

सिटी मजिस्ट्रेट ने आमरण अनशन पर बैठे तीनों कार्यकर्ताओं को जुलूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। इस मौके पर जिला संयोजक संदीप सक्सेना, नरेंद्र तिवारी, राहुल शर्मा, ऋषि कठेरिया, महावीर प्रसाद, बिजेंद्र शर्मा, जगदीश प्रसाद, जगेंद्र त्रिवेदी, मनोहरलाल, हर प्रसाद, चेतराम, मंगेश कुमार, रामऔतार पांडेय, सोहित मिश्रा, हरीश शर्मा, नरेश सिंह, अबरार रजा, राजीव सक्सेना, सुशील कुमार, रामप्रसाद कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें