फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आबादी के निकट बाघ की मौजूदगी से मचा हड़कंप

Thu, 09 Oct 2025 12:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। जंगल से दूर माधोटांडा कस्बे के निकट बाघ की मौजूदगी देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। जानकारी लगते ही लोगों की भीड़ मौके पर जुटी। सूचना पर वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और स्थिति को परखने के बाद बाघ की निगरानी शुरू कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि बाघ आसपास गन्ने के खेत में ही डेरा जमाय हुए है। इससे दहशत बरकरार है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार रात एक बाघ खेतों के रास्ते आबादी के निकट पहुंच गया। यहां बाघ की मौजूदगी देख ग्रामीण सहम गए। बुधवार सुबह बाघ के पैरों के निशान देख ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। ग्रामीणों के अनुसार बाघ पास के ही गन्ने के खेत में डेरा जमाय हुए है।
सूचना के बाद सामाजिक वानिकी और पीटीआर के बराही रेंज की टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम ने ग्रामीणों से जानकारी जुटाने के साथ ही बाघ के पगचिह्न ट्रेस किए। बाघ के गन्ने के खेत में होने की संभावना जताकर निगरानी बढ़ा दी। रेंजर अरुण मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि गन्ने के खेत के चारों ओर टीम नजर बनाए हुए हैं। हालांकि बुधवार शाम तक उसकी मौजूदगी नहीं देखी गई, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से ग्रामीणों को जागरूक करने के साथ ही टीम को नियमित निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। वहीं बाघ मित्रों के टीम को भी सतर्क किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें