फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पप्पू हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

Wed, 03 Jun 2026 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा(पीलीभीत)। नगर के पप्पू गुप्ता हत्याकांड में भागे हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके कब्जे से लोहे का पाइप बरामद किया गया।
विज्ञापन

नगर के बमरौली तिराहा पर एक सप्ताह पूर्व गोली मारकर कपड़ा व्यापारी पप्पू गुप्ता की हत्या कर दी गई थी। इस मामले सात नामजद और आठ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस की कार्रवाई में अब तक नामजद में से तीन आरोपियों और अज्ञात में चार की शिनाख्त कर उनको गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सिद्धांत शर्मा ने बताया की मंगलवार की रात सुहेला भट्ठा के पास सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम स्कंद बताया। वह शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार के घंटाघर क्षेत्र में खंडेलवाल वाली गली ताजू खेल का रहने वाला है। तलाशी में उसके पास एक लोहे का पाइप बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ थाना सदर बाजार में एक मामले में पहले से रिपोर्ट दर्ज है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें