फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: निपुण विद्यालय बनाने के लिए बनेगी वार्षिक कार्ययोजना

विज्ञापन
विज्ञापन
महानिदेशक स्कूल शिक्षा के आदेश के बाद खंड शिक्षाधिकारियों को जारी हुए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। शासन ने निपुण विद्यालय बनाने के लिए वार्षिक कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद बाद यहां जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को कार्ययोजना जल्द बनाने के लिए आदेश निर्गत किए हैं।
शिक्षा महानिदेशक ने शैक्षिक सत्र 2024-25 में शत प्रतिशत स्कूलों को निपुण बनाने के आदेश दिए हैं। कहा गया है कि इसके लिए विधिवत कार्ययोजना को तैयार कर काम किया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न होने की बात कही गई है।
विज्ञापन

महानिदेशक के आदेश के बाद जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अमित कुमार सिंह ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि शत प्रतिशत स्कूलों को निपुण बनाया जाना है, इसके लिए समय-समय पर निरीक्षण किया जाए।
विज्ञापन

इसके साथ ही कार्ययोजना बनाई जाए। जिसमें स्कूल में पढ़ने वाले अलग-अलग कक्षाओं के विद्यार्थियों की संख्या, शिक्षा का स्तर, पैन नंबर आदि को शामिल किया जाए। हर सप्ताह बच्चों का शैक्षिक स्तर भी जांचा जाए, ताकि निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की खामी न मिल सके।
बीएसए ने बताया कि निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वह खुद जांच करेंगे। जहां कार्ययोजना को तैयार नहीं किया गया होगा वहां कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें