पीलीभीत। नोडल केंद्र उपाधि महाविद्यालय पर एमए द्वितीय वर्ष (वार्षिक) के विद्यार्थियों की अंग्रेजी की प्रयोगात्मक और मौखिक परीक्षा 19 मई को सुबह नौ बजे होगी। इसके अलावा इसी दिन बीएससी द्वितीय और तृतीय वर्ष की भौतिक विज्ञान की मौखिक एवं प्रायोगिक परीक्षा दो शिफ्टों में सुबह नौ बजे एवं दिन में 11 बजे होगी। प्राचार्य डॉ. दुष्यंत कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए सूचना बोर्ड पर भी चस्पा कराई गई है। संवाद