फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ट्रक की चपेट में आकर वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। ट्रक की चपेट में आकर सड़क पार कर रहीं ग्राम ललौरी खेड़ा निवासी बन्नो बेगम (60) पत्नी कौसर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना जहानाबाद पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

हादसा शुक्रवार शाम पांच बजे ललौरीखेड़ा कस्बे में ही हुआ। वृद्धा सड़क पार कर रही थी। इस दौरान वह मार्ग से गुजरे ट्रक की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गई। परिजनों ने उनको जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। थाना प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें