फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खेत में बकरी घुसने पर मासूम को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव राजूपुर में बृहस्पतिवार को सुबह गांव के ही दो लोगों ने मामूली बात पर एक बालक को बेरहमी से पीट दिया। पिता ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव राजूपुर निवासी राजेंद्र कुमार ने बताया कि उनका आठ वर्षीय पुत्र प्रेमपाल बृहस्पतिवार को बकरियां चराने खेत पर गया था। उसकी एक बकरी पड़ोस के खेत में चली गई। इस बात से नाराज होकर खेत वालों ने बकरी को डंडे से काफी ज्यादा पीट दिया। प्रेमपाल ने जब आपत्ति जताई तो उन दोनों लोगों ने पुत्र को भी बेरहमी से पीटा। पुत्र ने घर आकर पूरे मामले की जानकारी दी। उसके बाद राजेंद्र अपने पुत्र को लेकर कोतवाली आए और मामले की नामजद तहरीर दी। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें