फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मुंबई के नाटक कलाकार ने बताईं अभिनय की बारीकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। ड्रीम ड्रामा आर्ट वेलफेयर सोसायटी के कार्यालय पर शुक्रवार को मुंबई से आए नाट्य कलाकार सतीश त्रिवेदी ने कलाकारों को अभिनय की बारीकियां सिखाईं। उन्होंने सोसायटी से जुड़े कलाकारों के पूछे गए सवालों के जवाब भी दिए।
विज्ञापन


सतीश ने कलाकारों को बताया कि वह अब तक गोदान, चरणदास चोर, अलग्योझा, आदि नाटकों में काम कर चुके हैं। वह मुंबई में जरीफ मलिक, सूर्य मोहन कुलश्रेष्ठ, संजय उपाध्याय, रंजीत कपूर, नादिरा जहीर, बब्बर आदि वरिष्ठ नाट्य निर्देशकों के सानिध्य में काम कर चुके हैं।
उन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने में आई चुनौतियों को भी साझा किया। उन्होंने कलाकारों को अभिनय के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी बताया। इस मौके पर ग्रुप के डायरेक्टर शशांक शंखधार, उपाध्यक्ष सचिन सक्सेना, सुदेश गगवार, कुबेर मिश्रा, अर्पित सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें