फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बाघिन की दहशत के बीच हिम्मतनगर गांव में तेंदुए का महिला पर हमला, घायल

Wed, 11 Jun 2025 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बाघिन की निगरानी करती टीम। स्रोत विभाग
विज्ञापन
पीलीभीत। मेवातपुर गांव में बाघिन के हमले में किसान की हुई मौत की दहशत के बीच दो किलोमीटर दूर बुधवार शाम तेंदुए ने हमला कर महिला को घायल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। डायल 112 के वाहन से घायल को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। जानकारी के बाद वन विभाग की टीम में सतर्क हुई है।
विज्ञापन


घटना निविया क्षेत्र के गांव हिम्मतनगर पूर्व चरैंदापुर की है। गांव निवासी खूब चंद ने बताया उनकी पत्नी नरैनो देवी (65) बुधवार दोपहर बाद खेतों की ओर लकड़ी बीनने गई थी। शाम के समय लकड़ी लेकर घर लौट रही थी। इस दौरान आबादी के निकट अचानक झाड़ियां से निकले तेंदुए ने उनके ऊपर हमला कर दिया। हमले में महिला के दोनों हाथ जख्मी हो गए। महिला के शोर शराबा करने पर आसपास खेत में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे। शोर शराबा करने पर तेंदुए की ओर आगे निकल गया। सूचना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 के पुलिसकर्मी घायल महिला को जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया है। इधर सूचना पर सीओ सदर विधि भूषण मौर्य फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीमें भी अलर्ट हो गई। थाना प्रभारी सुभाष मावी ने बताया कि तेंदुआ के हमले में महिला के घायल होने की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे थे।

बाघिन की निगरानी करती टीम। स्रोत विभाग

बाघिन की निगरानी करती टीम। स्रोत विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें