फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मुख्यमंत्री से मिलकर डगा और कलीनगर पुल का रखा मुद्दा

Wed, 11 Jun 2025 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात करते विधायक व अन्य। स्रोत विधायक मीडिया सेल
विज्ञापन
कलीनगर। पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने पूरनपुर तहसील के पुराने खंडहर हो रहे भवन को ध्वस्त कराकर अधिवक्ताओं के चैंबर बनवाने, पूरनपुर-खटीमा मार्ग के डगा पुल, माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग के कलीनगर पुल के निर्माण की मांग रखी। इसके अलावा पूरनपुर विधानसभा के जर्जर मार्गों के नवनिर्माण की स्वीकृति प्रदान करने के संबंध में मांग पत्र सौंपा। विधायक के साथ कलीनगर मंडल अध्यक्ष भगवती सिंह, सुल्तानपुर मंडल अध्यक्ष नितिन दीक्षित, घुंघचाई मंडल अध्यक्ष एडवोकेट संजीव त्रिवेदी के अलावा रामनगर मंडल अध्यक्ष विजय सिंह ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें