फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला मेधावी छात्र  सम्मान समारोह 30 को

Fri, 27 May 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला एवं सिद्धि विनायक इंस्टीट्यूट के तत्वावधान में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन 30 मई को होगा। शहर के उपाधि महाविद्यालय के निकट स्थित ऑकेजन लॉन में सुबह 10 बजे से आयोजित इस सम्मान समारोह में जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं और टॉपर स्कूलों के प्रधानाचार्यों को भी सम्मानित किया जाएगा। 
विज्ञापन

सम्मान समारोह में जिले के प्रतिभावान चार छात्र-छात्राओं को 25-25 हजार की चार छात्रवृत्ति भी दी जाएगी, जिन विद्यार्थियों ने इस वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा 60 फीसदी अथवा उससे अधिक अंक के साथ उत्तीर्ण की है वह सम्मान समारोह/कार्यक्रम में प्रतिभाग कर सकते हैं। समारोह में शामिल होने के लिए यूपी बोर्ड, सीबीएसई के 12वीं उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को अंक तालिका की फोटो कॉपी साथ ले जानी होगी। समारोह में शामिल होने वाले सभी मेधावी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए 9458606320 पर संपक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें