सीनियर ऑल इंडिया आमंत्रण हॉकी प्रतियोगिता गांधी स्टेडियम में शुक्रवार से शुरू हुई। पीएनबी दिल्ली और गोला के बीच पहला मुकाबला हुआ, जिसमें दिल्ली ने गोला को 8-1 से परास्त किया।
गांधी स्टेडियम में हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि, एडीएम अजयकांत सैनी और विशिष्ट अतिथि डॉ. शैलेंद्र गंगवार ने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उद्घाटन मैच पीएनबी दिल्ली और गोला के बीच खेला गया। इसमें पीएनबी के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर 8-1 से एकतरफा जीत हासिल की। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रदीप चौहान, बरेली के क्रीड़ा अधिकारी शमीम अहमद, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी मुद्रिका तिवारी, उपाधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पीके सिंह, अविनाश श्रीवास्तव, महावीर, उपेंद्रनाथ मिश्र, फिरोज अंसारी, रवि मिश्र, अमिताभ गौतम, विजय किशोर, हरिशंकर, सुमित पाल, इरफान, अमजद अली, देवीदास, मुनव्वर मियां, लियाकत अली, वली हुसैन, प्रमोद सिंह, बीनू गंगवार आदि मौजूद रहे।