संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
जिला नोडल अधिकारी इंतजार खान की देखरेख राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान, चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले के 24 स्कूलों के 200 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
इसमें चित्रकला प्रतियोगिता में चिरौंजी लाल वीरेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र लव कुमार ने प्रथम स्थान, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा जूही मंडल ने द्वितीय और वीरागंना अवंती बाई की बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा सोनम ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके साथ ही सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सिद्दीक नेशलन इंटर कॉलेज की छात्रा अलीना नाज ने प्रथम, बीसलपुर के एसआरएम इंटर कॉलेज के छात्र विक्की ने दूसरा और आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा शिवानी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
निबंध प्रतियोगिता में चिरौंजी लाल वीरेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र राजदीप पांडेय ने प्रथम, वीरांगना अवंती बाई की सानिया ने द्वितीय और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा सिद्धी श्रीवास्तव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। जिला नोडल अधिकारी इंतजार खान ने बताया कि सभी चयनित प्रतिभागियों को दो अक्तूबर को गांधी जयंती समारोह में कलक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में डीएम की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा।