फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बच्चों को खिलाई एल्बेंडाजोल की गोली, स्कूल में गंदगी देख डीएम ने जताई नाराजगी

Tue, 11 Aug 2026 12:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाते डीएम। स्रोत- प्रशासन
विज्ञापन
पीलीभीत। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर सोमवार को जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने स्टेडियम रोड स्थित कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को अपने सामने एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। साथ ही बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाव के लिए स्वच्छता अपनाने और नियमित रूप से हाथ धोने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बच्चों से संवाद करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर ही बेहतर भविष्य की आधारशिला है। बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाने के लिए समय-समय पर चलाए जाने वाले ऐसे अभियान महत्वपूर्ण हैं। इसके बाद जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर का भ्रमण कर कक्षाओं, शौचालय, पेयजल व्यवस्था और साफ-सफाई का जायजा लिया। डीएम ने कहा कि विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परिसर में नियमित रूप से साफ-सफाई कराने के साथ ही बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें